Advertisement
ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

यह जुर्माना तब लगा है जब पाकिस्तान ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने श्रीलंका पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ट्राई-सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम की। 326 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 9 गेंदें शेष रहते 7 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाकर जीत दर्ज की।
पाकिस्तान की इस जीत में फखर जमां की अहम भूमिका रही। उन्होंने 99 गेंदों पर शानदार 127 रन बनाए, जो उनके वनडे करियर का 12वां शतक था। उन्हें साद बेग का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 75 गेंदों पर 74 रन बनाए। माज सदाकत और बाबर आजम के जल्दी आउट हो जाने के बाद, इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को संभाला।
जमां के आउट होने के बाद जब पाकिस्तान को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, तब अराफात मिन्हास ने अहम योगदान दिया। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। उनकी आक्रामक पारी ने जीत को करीब ला दिया, और अंत में शाहीन ने एक छक्का लगाकर पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी। इससे पहले, कामिंदु मेंडिस ने 131 रन बनाए, जबकि पवन रत्नायके ने 77 रनों का योगदान दिया, जिसके दम पर श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए थे। हालांकि, श्रीलंका टीम के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


