Advertisement
हांगकांग ओपन: सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लक्ष्य के खिलाफ मैच में प्रणय ने शानदार शुरूआत की थी और पहला गेम आसानी से जीता था। दूसरे गेम में उनके पास बढ़त भी थी, लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा सेट जीत मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने गलतियां की जिसका फायदा लक्ष्य ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया।
इसी बीच, पुरुष युगल स्टार सात्विक और चिराग की जोड़ी ने दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी थाईलैंड की चालोएम्पोन सुकफुन और ननथाकरन तीरात्साकुल की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहला गेम हारने के जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 18-21, 21-15, 21-11 से जीता।
पहला गेम हारने के बाद सात्विक और चिराग की दूसरे गेम में आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच में वापसी की और गेम के मध्य तक नियंत्रण स्थापित करते हुए जीता। इसके बाद तीसरे गेम की उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की। गेम की शुरुआती फेज में ही 7-2 से दबदबा बनाया, जो अंत तक बरकरार रहा और 21-11 से जीत दर्ज करने में वे कामयाब रहे।
क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


