Harinder Pal Sandhu wins South Australian Open squash title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्क्वैश खिलाडी हरिंदर पाल संधू बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2017 5:19 PM (IST)
स्क्वैश खिलाडी हरिंदर पाल संधू बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
एडिलेड। भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू ने साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपनी झोली में डाल लिया है। हरिंदर ने फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी राइस डाउलिंग को मात दी। हरिंदर ने यह मुकाबला 11-8, 12-10, 11-4 से जीता। संधू पहले गे में 1-7 से पीछे हो गए थे, लेकिन इसके बाद जबरदस्त वापसी करने में सफल रहे। दूसरे गेम में दोनों खिलाडिय़ों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में संधू ने बाजी मारी। तीसरे गेम में संधू ने डाउलिंग को कोई मौका नहीं दिया। जीत के बाद राष्ट्रीय चैंपियन संधू ने कहा कि पिछला सप्ताह काफी मुश्किल रहा है क्योंकि इतनी ठंडी परिस्थितियों में खेलना आसान नहीं होता। मैं पहले भी कुछेक मौकों पर ऑस्ट्रेलिया आया हूं और यहां पहली बार पीएसए टूर्नामेंट जीतने से मुझे अच्छा महसूस हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement