Harbhajan, Veena engage in war of words on Imran speech-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इमरान खान पर हरभजन को नसीहत दे रही थी वीना मलिक, ट्विटर पर खुद ही फंसी

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अक्टूबर 2019 5:53 PM (IST)
इमरान खान पर हरभजन को नसीहत दे रही थी वीना मलिक, ट्विटर पर खुद ही फंसी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक (Veena Malik ) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के यूएनजीए में दिए गए भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। इमरान ने यूएनजीए में जो भाषण दिया था, उसकी हरभजन ने ट्विटर पर आलोचना की थी। हरभजन ने ट्वीट किया था, "यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लीयर लड़ाई के संकेत दिए गए। एक मुख्य वक्ता होने के नाते इमरान खान द्वारा 'खूनी संघर्ष', 'अंत के लिए लड़ाई' जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी।" इस पर वीना ने जवाब देते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में शांति की बात कही थी। उन्होंने उस डर और हकीकत का बात की थी जो कर्फ्यू हटने के बाद निश्चित तौर पर आएगा और दुर्भाग्यवश खूनी संघर्ष होगा। उन्होंने साफ कहा था कि यह डर की बात है न कि धमकी दी थी। क्या आप अंग्रेजी नहीं समझते।"
इंग्लिश में किए गए इस ट्वीट में वीना मे स्यूरली शब्द के प्रयोग किया था जिसमें वह 'इ' नहीं लगा पाई थीं जिससे उनकी स्पैलिंग गलत हो गई थी। इस पर हरभजन ने वीना का टांग खिंचाई कर दी।
हरभजन ने लिखा, "आपका स्यूरली (गलत स्पैलिंग जो वीना ने लिखी थी) से क्या मतलब है? ओह, यह स्यूरली (सही स्पैलिंग) होगा। अगली बार अंग्रेजी में कुछ डालें तो पढ़ लेना।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement