मेड्रिड। रियल मेड्रिड के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण बाहर होना पड़ा है। रियल के लिए मोराटा का बाहर होना बड़ा नुकसान है, क्योंकि क्लब का उसके स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों एटलेटिको मेड्रिड और बार्सिलोना से मुकाबला होना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एटलेटिको ने इस बात की पुष्टि की है कि मोराटा मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार रात को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इसकी शिकायत की। चोटिल होने के कारण वह एक माह के लिए खेल से बाहर हो सकते हैं।
यह भी पढ़े : विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज यह भी पढ़े : आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....