Glenn Maxwell need mentor : Dean Jones -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीन जोंस ने मेक्सवैल के लिए बताई इनकी जरूरत

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 5:56 PM (IST)
डीन जोंस ने मेक्सवैल के लिए बताई इनकी जरूरत
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मेक्सवैल को मेंटॉर की जरूरत है ताकि वे इस बात का सही चुनाव कर सकें कि उन्हें क्या कहना चाहिए और कैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए। अपनी टीम के साथी मैथ्यू वेड पर गलत टिप्पणी करने के बाद टीम के कोच डैरेन लैहमन और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मेक्सवैल की आलोचना की थी। मेक्सवैल को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में टीम में शामिल नहीं किया गया था। जोंस ने कहा है कि मेक्सवैल का मौजूदा संघर्ष बताता है कि उन्हें सही मार्गदर्शन करने वाले की जरूरत है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने जोंस के हवाले से लिखा है कि मेरा मानना है कि उन्हें मेंटॉर की जरूरत है। मैं नहीं चाहता की मेरे खिलाड़ी किसी विवाद में फंसे। मैं चाहता हूं कि वे वो कह सकें जो कहना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जो उन्होंने कहा वह उसके लिए सही समय था। मेक्सवैल ने वेड के बारे में कहा था कि विक्टोरिया के कप्तान के विकेट के पीछे खड़े रहते बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है।
(IANS)
# सर्वश्रेष्ठ खिलाडी की दौड में बचे ये 3 दिग्गज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement