Five Indian players including Samson and Rana made their ODI debuts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैमसन और राणा सहित भारत के पांच खिलाड़ियों ने वनडे में डेब्यू किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 3:43 PM (IST)
सैमसन और राणा सहित भारत के पांच खिलाड़ियों ने वनडे में डेब्यू किया
कोलंबो| विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और नीतीश राणा सहित भारत के कुल पांच खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ यहां आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले से डेब्यू किया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए टीम में छह बदलाव किए जिसमें उन्होंने पांच डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को लिया है। सैमसन और राणा के अलावा डेब्यू करने वालों में चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर के नाम शामिल हैं। भारत के वनडे इतिहास में यह दूसरी बार है जब टीम में एक साथ पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इससे पहले दिसंबर 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था जिनमें दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिनी, संदीप पाटिल और तिरुमलाई श्रीनिवासन ने डेब्यू किया था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत तीन मैचों की इस सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे चल रहा है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement