First Test : West Indies and Sri Lanka are in equal position on day first-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहला टेस्ट : इंडीज-लंका के बीच पहले दिन बराबरी का मुकाबला

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 जून 2018 11:11 AM (IST)
पहला टेस्ट : इंडीज-लंका के बीच पहले दिन बराबरी का मुकाबला
पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुए तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 246 रन बना लिए। कहा जा सकता है कि अभी दोनों टीम बराबरी की पोजिशन पर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने कुल 84 ओवरों का सामना किया और 2.92 के औसत से रन जुटाए। क्रेग ब्रेथवेट (3) और डेवन स्मिथ (7) ने निराश किया, लेकिन इसके बाद आए बल्लेबाजों ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को सम्मानजनक योग तक पहुंचाया। केरन पॉवेल ने 38, शाई होप ने 44, रोस्टन चेस ने 38, विकेटकीपर शेन डोवरिच ने नाबाद 46 और कप्तान जेसन होल्डर ने 40 रनों की पारी खेली। पावेल ने अपनी 68 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement