श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम गेंद पर मारी बाजी
khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 11:35 AM (IST)
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को फिंच और क्लिंगर ने
अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 10.3 ओवर में 76 रन जोड़े। इसी स्कोर
पर लक्षण संदकाना ने क्लींगर को पवेलियन भेजा तो गुणारत्ने ने 86 के कुल
स्कोर पर फिंच को आउट किया। आउट होने से पहले यह दोनों बल्लेबाज मेजबानों
के लिए बड़े स्कोर की नींव रख गए थे लेकिन मध्य क्रम और निचले क्रम के
बल्लेबाज टीम को बड़ा स्कोर प्रदान नहीं कर सके।
ट्रेविस हेड ने 31 रनों की
पारी खेली। उनकी पारी का अंत इस मैच में वापसी कर रहे लसिथ मलिंगा ने
किया। मलिंगा ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक दो विकेट लिए। विकुम बंदारा,
संदाकाना और गुणारत्ने को एक-एक सफलता मिली, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
(IANS)