FIFA World Cup 2018 : England will take on Sweden in quarter final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप : आज  क्वार्टर फाइनल में स्वीडन से भिड़ेगा इंग्लैंड

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जुलाई 2018 11:30 AM (IST)
फीफा विश्व कप : आज  क्वार्टर फाइनल में स्वीडन से भिड़ेगा इंग्लैंड
समारा। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के तीसरे क्वार्टर फाइनल में आज शनिवार को इंग्लैंड समारा एरिना में स्वीडन से भिड़ेगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगा। इतिहास रचने का मौका स्वीडन के पास भी होगा क्योंकि दोनों में से जो भी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वह बरसों से चले आ रहे अंतिम-4 में न जाने के अपने सूखे को खत्म करेगी। स्वीडन 1994 के बाद से कभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है। 1994 में स्वीडन को तीसरा स्थान मिला था। इंग्लैंड 1990 में इटली में खेले गए विश्व कप में चौथे स्थान पर रहा था लेकिन इसके बाद वह कभी सेमीफाइनल में कदम नहीं रख सका। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश बरसों से जारी कमी को पूरा करने की होगी। स्वीडन ने स्विट्जरलैंड को मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है। इंग्लैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। दोनों टीमों की ताकत एक-दूसरे से उलट है। स्वीडन का डिफेंस दमदार है तो इंग्लैंड की आक्रमण पंक्ति। मैच में इन दोनों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। स्वीडन ने अभी तक खेले चार मैचों में सिर्फ दो गोल खाए हैं, वहीं अगर कोलंबिया के खिलाफ हुए पेनल्टी शूट आउट को हटा दें तो इंग्लैंड ने अभी तक चार गोल खाए हैं। स्वीडन ने अभी तक छह गोल किए हैं जबकि इंग्लैंड ने नौ गोल किए हैं जिसमें छह गोल अकेले उसके कप्तान हैरी केन के हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement