FIFA WC: In Mexico Final -16, beat South Korea 2-1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

FIFA WC : मैक्सिको अंतिम-16 में, दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जून 2018 10:55 PM (IST)
FIFA WC : मैक्सिको अंतिम-16 में, दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया
मॉस्को। गत चैंपियन जर्मनी को अपने पहले मैच में मात देने वाले मैक्सिको ने शनिवार रात खेले गए एक मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। मैक्सिको के लिए कार्लोस्व ने 26वें मिनट में और जे.हर्नांडेज ने 66वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को अंतिम-16 में पहुंचा दिया। कोरिया के लिए इंजुरी टाइम में किया गोल वहीं दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल एच.एम. सन ने इंजुरी टाइम में 93वें मिनट में गोल दागा लेकिन वे अपनी टीम की हार को नहीं बचा पाए। मैक्सिको के जेवियर हर्नांडेज को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लगातार दूसरे विश्वकप में ग्रुप चरण से बाहर हुई दक्षिण कोरिया
कोरिया इससे पहले स्वीडन से अपना पहला मुकाबला हार चुका है और लगातार दूसरी हार के बाद दक्षिण कोरिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। कोरियाई टीम लगातार दूसरे विश्वकप में ग्रुप चरण में बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement