Advertisement
फीफा ने 2022 कतर विश्व कप का लोगो जारी किया

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लोगो की शेप विश्व कप की ट्रॉफी जैसी है।
लोगो को दोहा से लेकर कुवैत और मोरक्को की कई इमारतों पर दर्शाया गया।
हालांकि, इस आयोजन में सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र शामिल नहीं थे क्योंकि इन सभी देशों ने 2017 में कतर के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त कर दिए थे और गैस-समृद्ध राष्ट्र के साथ व्यापार एवं परिवहन का भी बहिष्कार किया।
इसके अलावा, विश्व कप का लोगो न्यूयॉर्क, ब्यूनस आयर्स, साओ पाउलो, सैंटियागो, मेक्सिको सिटी, जोहान्सबर्ग, लंदन, पेरिस, बर्लिन, मिलान, मेड्रिड, मॉस्को, मुंबई, सियोल और तुर्की के 10 जिलों में दिखा।
आगामी विश्व कप यहां सर्दियों में खेला जाएगा। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा क्योंकि कतर की गर्मी खिलाड़ियों के मैच खेलने के अनुकूल नहीं है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


