Dhoni retired from international cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अगस्त 2020 9:28 PM (IST)
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली, । भारत को 2011 का विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। वहीं भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है ।झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। मैं मानता हूँ माही का एक फेयरवेल मैच राँची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। BCCI से अपील करता हूँ माही का फेयरवेल मैच कराया जाए जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा ।
केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि
धोनी के स्थान को भर पाना आसान नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा सेवाएं दी हैं। समस्त भारतीय क्रिकेट फैंस की तरफ से उनको बहुत आभार और धन्यवाद। भविष्य में वो जो भी करना चाहें उसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ ।
- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement