Advertisement
सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड रन चेज के बावजूद सिर्फ 6 बाउंड्री से नहीं टूट पाया आईपीएल का रिकॉर्ड

बता दें कि पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए। टीम की ओर से 34 चौके-छक्के लगाए गए। वहीं, 256 रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस रन चेज में 40 चौके-छक्के जड़ दिए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाया। शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने पारी के दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले। पारी के दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी आए। वहीं, उनके साथ ट्रेविस हेड ने भी तूफानी पारी खेली। हेड ने 37 गेंदों में 66 रन बनाए। हेड की पारी के दौरान 12 चौके-छक्के आए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


