Davis Cup: Ramkumar gets India off to a perfect start-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेविस कप : रामकुमार ने भारत को दिलाई शानदार जीत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 मार्च 2022 1:38 PM (IST)
डेविस कप : रामकुमार ने भारत को दिलाई शानदार जीत
नई दिल्ली। डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ 1 टाई में रामकुमार रामनाथन ने शुक्रवार को यहां दिल्ली जिमखाना क्लब में पहले एकल मैच में डेनमार्क के क्रिश्चियन सिग्सगार्ड को 6-3, 6-2 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दी। दुनिया के 170वें नंबर के रामकुमार पहले गेम से ही अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे, उन्होंने अपने 24 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी की सर्विसों को नियमित रूप से जवाब दिया और आसानी से अंक हासिल कर लिए। 27 वर्षीय रामकुमार ने शुरू से ही दुनिया के 824 नंबर के क्रिश्चियन को दबाव में डाल दिया था और पहले ही गेम में बढ़त बना ली। उन्होंने कुछ ही समय में 5-2 से बढ़त बना ली और पहले सेट को खूबसूरती से तैयार किए गए बैकहैंड स्ट्रोक के साथ जीत लिया। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बरकरार रखी, लेकिन क्रिस्टियन ने मैच में वापस आने की बहुत कोशिश की, लेकिन रामकुमार ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और शानदार प्रदशर्न करते हुए इसे भी नाम कर लिया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement