Davis Cup : Croatia takes lead over US by 2-0 in semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बोर्ना व सिलिक जीते, क्रोएशिया तीसरे डेविस कप फाइनल के करीब

khaskhabar.com: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 6:13 PM (IST)
बोर्ना व सिलिक जीते, क्रोएशिया तीसरे डेविस कप फाइनल के करीब
जेडार (क्रोएशिया)। मारिन सिलिक ने अमेरिका के फ्रांसेस टियाफोए को एक सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 7-6 (7-5) से हराकर मेजबान क्रोएशिया को डेविस कप के तीसरे फाइनल के करीब पहुंचा दिया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एटीपी रैकिंग में छठे पायदान पर काबिज सिलिक ने शुक्रवार को दो घंटे 14 मिनट तक चले इस मुकाबले में जीत दर्ज करके अमेरिका के खिलाफ जारी डेविस कप के सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। इससे पहले, बोर्ना सोरिस ने स्टीव जोनसन को 6-4, 7-6 (7-4), 6-3 से शिकस्त देकर क्रोएशिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। सिलिक ने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया। पहले सेट में क्रोएशियाई खेलाड़ी को कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने एक ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी सिलिक को मुश्किलें पेश नहीं आई। तीसरे सेट में हालांकि, अमेरिकी खिलाड़ी ने कड़ा मुकाबला किया और सेट टाईब्रेकर तक गया जहां सिलिक ने 7-5 से बाजी मारी। दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने बनाई 2-0 की बढ़त

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement