Advertisement
डैन लॉरेंस सलामी बल्लेबाज नहीं हैं : जेफ्री बॉयकॉट

"डैन लॉरेंस ओपनिंग बल्लेबाज नहीं हैं। क्योंकि, ऑफ स्टंप के आसपास उनका जजमेंट खराब है और उनका शॉट सिलेक्शन भी जोखिम भरा है।"
हालांकि लॉरेंस ने मैनचेस्टर में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 30 और 34 रन बनाए, लेकिन बॉयकॉट अभी भी दाएं हाथ के बल्लेबाज से बहुत प्रभावित नहीं थे।
बॉयकॉट ने आगे कहा कि लॉरेंस, इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने वाले डोम सिबली की तरह ही हैं।
उन्होंने कहा, "वह मुझे डोम सिबली की याद दिलाता है, जिसने 22 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए ओपनिंग की थी। लॉरेंस लेग साइड को तरजीह देते हैं और हर समय वहीं से रन बनाने की कोशिश करना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसी वजह से वह दूसरी पारी में सीधे खेलने के बजाय लाइन के पार खेलते हुए एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।"
अंग्रेज दिग्गज ने कहा कि लॉरेंस एक अच्छे स्ट्रोक प्लेयर हैं जिस वजह से उनको ओपनिंग में कुछ सफलता जरूर मिल सकती है लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा, "लॉरेंस गेंद को क्लीन स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं और स्पिनरों के खिलाफ उनके पास कई तरह के स्ट्रोक हैं, लेकिन ओपनर के रूप में लंबे समय तक सफलता तभी मिलेगी जब वह ऑफ स्टंप के आसपास अपने जजमेंट को मजबूत करेंगे और स्ट्रेट खेलेंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


