CPL : Jamaica Tallawahs beat Guyana Amazon Warriors by 8 wickets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CPL : टेलर-पॉवेल की धमाकेदार पारियों से जीता जमैका तलावास

khaskhabar.com: रविवार, 09 सितम्बर 2018 1:28 PM (IST)
CPL : टेलर-पॉवेल की धमाकेदार पारियों से जीता जमैका तलावास
प्रोविडेंस। जमैका तलावास ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। उसने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मिला 177 रन का लक्ष्य 11 गेंदों पहले 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। जमैका के लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर और वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल ने नाबाद अर्धशतक जमाए। टेलर ने 41 गेंदों पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 60 और पॉवेल ने 34 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्कों की बदौलत 55 रन ठोके। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। एक और कीवी बल्लेबाज विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 27 और जोनाथन चाल्र्स ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए। दोनों की पारियों में 2-2 चौके और 2-2 छक्के शुमार रहे। दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने दोनों विकेट चटकाए। सोहेल तनवीर, परमॉल, किमो पॉल, ग्रीन और प्राइमस खाली हाथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement