Compared to pink ball, better competition than red ball: Cummins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुलाबी गेंद की अपेक्षा, लाल गेंद से ज्यादा अच्छी प्रतिस्पर्धा : कमिंस

khaskhabar.com: बुधवार, 30 दिसम्बर 2020 1:28 PM (IST)
गुलाबी गेंद की अपेक्षा, लाल गेंद से ज्यादा अच्छी प्रतिस्पर्धा : कमिंस
मेलबर्न| आस्ट्रेलिया के उप-कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि एडिलेड ओवल मैदान की पिच ने बल्ले और गुलाबी गेंद के बीच समान प्रतिस्पर्धा को आश्वस्त किया, कमिंस ने हालांकि दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न की उस बात को मानने से इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट गुलाबी गेंद से खेली जानी चाहिए। वार्न ने एडिलेड ओवल मैदान पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद कहा था कि सभी तरह की टेस्ट क्रिकेट गुलाबी गेंद से खेली जानी चाहिए। लेकिन कमिंस ने कहा कि लाल गेंद बल्ले और गेंद के बीच समान प्रतिस्पर्धा मुहैया कराती है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "मुझे अभी भी टेस्ट क्रिकेट लाल गेंद से पसंद है। गुलाबी गेंद टेस्ट मैच का जो माहौल बनता है वो मुझे पसंद है। यह शानदार इवेंट है, साल में एक या दो बार, लेकिन मुझे लगता है कि लाल गेंद टेस्ट क्रिकेट कहीं नहीं जा रही है। यह बल्ले और गेंद के बीच समान प्रतिस्पर्धा मुहैया कराती है।" उन्होंने कहा, "हमने गुलाबी गेंद से कुछ शानदार मैच खेले हैं। मुझे लगता है कि इनमें से ज्यादा एडिलेड ओवल में खेले हैं। इस मैदान ने काफी अच्छा किया है, यहां जो पिच मिली थी उसने बराबर की प्रतिस्पर्धा का मौका दिया था। दूसरे मैदानों पर गुलाबी गेंद से कई बार ऐसा होता है कि मैच खिंच जाता है। बल्लेबाजों ने ज्यादा रन किए हैं क्योंकि विकेट पर कुछ नहीं होता। लाल गेंद दोनों को बराबर का मौका देती है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement