khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:19 AM (IST)
पोर्ट
ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद)। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो वेस्टइंडीज
क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के खिलाफ कानूनी कदम उठाने वाले हैं। ब्रावो
को हाल ही में जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला से पहले टीम से बाहर कर
दिया गया था। ब्रावो का दावा है कि उन्हें अनुबंध के संबंध में बोर्ड के
अध्यक्ष डेव कैमरून के साथ विवाद के बाद दौरे पर मौजूद प्रबंधन समिति ने
टीम के बाहर किया। अंग्रेजी अखबार-द गार्जियन ने लिखा है कि ब्रावो के वकील
ने डब्ल्यूआईसीबी को पिछले सप्ताह ही नोटिस भेजा है।
जहीर के नाम पर इसलिए नहीं लगी मुहर