China Open : Saina Nehwal lose in second round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन ओपन : सायना नेहवाल का सफर खत्म, अकाने यामागुची से हारीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 नवम्बर 2017 12:44 PM (IST)
चीन ओपन : सायना नेहवाल का सफर खत्म, अकाने यामागुची से हारीं
फुझोउ (चीन)। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल दूसरे दौर में मिली हार के कारण गुरुवार को चीन ओपन बैडमिंटन वल्र्ड सुपरसीरीज प्रीमियर से बाहर हो गईं। चौथी विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जीत हासिल कर सायना को बाहर का रास्ता दिखाया। जापान की खिलाड़ी यामागुची ने 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को 37 मिनट के भीतर ही सीधे गेमों में 21-18, 21-11 से मात दी। यामागुची और सायना का सामना अब तक पांच बार हो चुका है। ऐसे में इस जीत के साथ जापान की खिलाड़ी ने सायना के खिलाफ मुकाबलों का स्कोर 5-1 कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अच्छी शुरुआत करते हुए सायना ने पहले दौर में 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी बीवेन झांग को 21-12, 21-13 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश हासिल किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement