Cheteshwar Pujara reaction about Ravichandran Ashwin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुजारा ने कहा, मैंने हमेशा से कहा है कि वे एक चालाक गेंदबाज हैं

khaskhabar.com: सोमवार, 03 दिसम्बर 2018 2:14 PM (IST)
पुजारा ने कहा, मैंने हमेशा से कहा है कि वे एक चालाक गेंदबाज हैं
एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आश्वस्त हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गेंदबाज पूरी तरह से तैयार हैं। वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत छह दिसम्बर से हो रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेले गए एक अभ्यास मैच में भारतीय टीम के खिलाफ पहली पारी में 544 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठते हुए सवालों पर पुजारा ने कहा कि यह टेस्ट मैच नहीं था और इसलिए टीम इसे लेकर चिंतित नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसम्बर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में पुजारा ने कहा कि वह टेस्ट मैच नहीं था और इसीलिए, हम इसे लेकर चिंतित नहीं हैं। हमारे गेंदबाज जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement