Chess Olympiad: Indian Men Defeat Czech Republic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व शतरंज ओलम्पियाड: चेक गणराज्य को हराकर भारतीय टीम जीती

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अक्टूबर 2018 08:56 AM (IST)
विश्व शतरंज ओलम्पियाड: चेक गणराज्य को हराकर भारतीय टीम जीती
चेन्नई। भारतीय पुरुष टीम ने जॉर्जिया में खेले जा रहे विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवें दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य को हरा दिया जबकि महिला टीम को हंगरी से शिकस्त झेलनी पड़ी। ओपन वर्ग में भारत के अनुभवी खिलाड़ी के शसीकिरण ने सफेद मोहरों से खेलते हुए जिरी स्टोसेक को 36 चालों में हरा दिया। बी अबिधान ने काले मोहरों से खेलते से खेलते हुए जेबीनेक हरासेक से 17 चालों में अंक बांटे। वहीं पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने डेविड नवारा से 30 चालों में ड्रॉ खेला। विदित संतोष गुजराती ने भी 67 चालों के बाद विक्टर लेज्निका से ड्रॉ खेला। इस जीत के साथ ही भारत ने 15वीं सीड चेक गणराज्य के विजय अभियान को थाम दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement