Callum Ferguson will retire from first class cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर होंगे कैलम फग्र्यूसन

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 नवम्बर 2020 3:43 PM (IST)
फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर होंगे कैलम फग्र्यूसन
मेलबर्न| दक्षिण आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैलम फग्र्यूसन ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। कैलम अगले सप्ताह क्वींसलैंड के साथ होने वाले मार्श शेफील्ड शील्ड मुकाबले के बाद अपने 16 साल के फर्स्ट क्लास करियर का समापन करेंगे। कैलम ने कहा है कि वह हालांकि बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम की कप्तानी करते रहेंगे और साथ ही उनकी साउथ आस्ट्रेलिया के लिए वनडे मैच खेलते रहने की भी इच्छा है। कैलम को साउथ आस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके नाम 19 शतकों सहित कुल 8210 रन हैं। कैलम ने आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट तथा वनडे क्रिकेट भी खेला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement