Byjus to replace Oppo on Team India jersey-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर ओप्पो की जगह..., ये है कारण

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 2:59 PM (IST)
भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर ओप्पो की जगह..., ये है कारण
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की जर्सी पर सितंबर के बाद से चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो (Oppo) की जगह बाईजूस (Byjus) ब्रांड का नाम दिखेगा। बाईजूस बेंगलुरू स्थित एक शैक्षिक प्रौद्योगिकी और ऑनलाइन ट्यूटोरियल फर्म है। भारतीय टीम की जर्सी पर वेस्टइंडीज दौरे तक ओप्पो का लोगो रहेगा। वेस्टइंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा और दो सितंबर को समाप्त होगा। दक्षिण अफ्रीका 15 सितंबर से भारत का दौरा करेगी और इस सीरीज के साथ मेजबान टीम की जर्सी पर लगा लोगो भी बदल जाएगा। मार्च 2017 में ओप्पो ने 1079 करोड़ रुपए में पांच साल के लिए (मार्च 2022 तक) भारतीय टीम के प्रायोजक का अधिकार हासिल किया था। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कंपनी ने इस सौदे से अपने हाथ खींच लिए हैं क्योंकि उसका मानना है सौदे की कीमत बहुत ही अधिक है और वो इसे जारी नहीं रख सकती। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 31 मार्च 2022 तक उस सौदे की रकम बाईजूस से मिलती रहेगी और उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement