Brazilian side Santos report nine positive COVID-19 tests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्राजील फुटबाल क्लब सांतोस में नौ लोग कोरोना संक्रमित

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जून 2020 1:11 PM (IST)
ब्राजील फुटबाल क्लब सांतोस में नौ लोग कोरोना संक्रमित
रियो डी जनेरियो। ब्राजील सेरी-ए के फुटबाल क्लब सांतोस में एक खिलाड़ी और आठ कर्मचारी कोविड-19 से पॉजिटीव पाए गए हैं। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सांतोस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जिन खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है उनमें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं थे। उन्हें एकांतवास में रखा गया और निजता के कारण उनकी पहचान को गुप्त रखा गया है। सांतोस ने बताया कि एंटीबॉडी टेस्ट में पता चला है कि तीन लोग पहले ही वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं। यह परिणाम 24 खिलाड़ियों, 45 स्टाफ सदस्यों के शुक्रवार को टेस्ट करने के बाद आया है। साउ पाउलो के राज्यपाल जोआओ डोरिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि क्लब 1 जुलाई से अभ्यास शुरू कर सकते हैं।
इससे पहले सोमवार को ही साउ पाउलो एफसी ने कहा था कि उसका एक खिलाड़ी और कर्मचारी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement