Advertisement
बैडमिंटन : ऑल इंग्लैंड में सायना और श्रीकांत को मुश्किल ड्रॉ

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत का सामना पहले दौर में फ्रांस के टॉमा जूनियर पोपोव से होगा। पांचवीं सीड सिंधु पहले दौर में मलेशिया की सोनिया चीह से भिड़ेंगी।
पारुपल्ली कश्यप का सामना जापान के केंटो मोमोटा से, लक्ष्य सेन का सामना थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन से, एचएस प्रणॉय का सामना मलेशिया के लिएव डारेन से और समीर वर्मा का सामना ब्राजील के योगोर कोएल्हो से होगा।
पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना फ्रांस के एलोई एडम और जुलियन माओ की जोड़ी से, जबकि महिला युगल जोड़ी में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी का सामना बेन्यापा आइमस्टर्ड और थाईलैंड की नुंतकान ऐम्सार्ड से होगा।
- -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


