Australian Open: Djokovic in second round with career 900th win-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आस्ट्रेलियन ओपन : करियर की 900वीं जीत के साथ जोकोविक दूसरे दौर में

khaskhabar.com: सोमवार, 20 जनवरी 2020 6:57 PM (IST)
आस्ट्रेलियन ओपन : करियर की 900वीं जीत के साथ जोकोविक दूसरे दौर में
मेलबर्न। मौजूदा चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने करियर की अपनी 900वीं मैच जीत के साथ सोमवार को यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में विजयी शुरूआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वर्ल्ड नंबर-2 जोकोविक ने वर्ल्ड नंबर-35 जर्मनी के जेन लेनार्ड स्ट्रफ को चार सेटों तक चले मुकाबले में 7-6, 6-2, 2-6, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सर्बियाई खिलाड़ी ने दो घंटे 26 मिनट में जाकर यह मुकाबला अपने नाम किया। अपने आठवें आस्ट्रेलियन ओपन खिताब की तलाश में लगे जाकोविक की यह टूर्नामेंट में यह 69वीं जीत है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement