Australian Open : Rafael Nadal and Roger Federer respectively gets first and second seed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑस्ट्रेलियन ओपन : नडाल को पहली व फेडरर को दूसरी वरीयता

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 6:08 PM (IST)
ऑस्ट्रेलियन ओपन : नडाल को पहली व फेडरर को दूसरी वरीयता
मेलबोर्न। स्पेन के राफेल नडाल को ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट में पहली वरीयता और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को दूसरी वरीयता दी गई है। इसके बाद, इस सूची में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम शामिल हैं। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने कोहनी की चोट से उबरकर छह माह बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी की है। उन्हें 14वीं वरीयता दी गई है। जोकोविक ने बुधवार को थीम को कूयोंग क्लासिक एक्जीबिशन में सीधे सेटों में 6-1, 6-4 मात दी। सर्बिया के 30 वर्षीय खिलाड़ी जोकोविक ने कहा कि वे इस मैच से काफी खुश हैं, क्योंकि पिछले साल विंबलडन के बाद से यह उनका पहला मैच था। जोकोविक ने कहा कि मैं अति-आत्मविश्वासी नहीं होना चाहता हूं, लेकिन मैं अपने इस मैच से काफी खुश हूं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार ब्रिटेन के एंडी मरे व केई निशिकोरी शामिल नहीं हो रहे हैं। दोनों ने चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement