Australian Open : Hyeon Chung stuns Novak Djokovic in pre quarter final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोवाक जोकोविक को चौंकाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हेयोन चुंग

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जनवरी 2018 5:30 PM (IST)
नोवाक जोकोविक को चौंकाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हेयोन चुंग
मेलबोर्न। दक्षिण कोरिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी हेयोन चुंग ने सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए छह बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता नोवाक जोकोविक को मात देकर इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वल्र्ड नम्बर-58 चुंग किसी भी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वे बीते साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे। यह किसी ग्रैंडस्लैम में इससे पहले उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था। चुंग ने पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में तीन घंटे 21 मिनट तक चले मैराथन मैच में वल्र्ड नंबर-14 जोकोविक को 7-5 (7-4), 7-5, 7-6 (7-3) से मात देकर अंतिम-8 में कदम रखा। क्वार्टर फाइनल में चुंग का सामना अमेरिका के टेनिस सेंडग्रेन से होगा। उल्लेखनीय है कि जोकोविक पिछले कुछ समय से अनफिट थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट से पहले ही कोर्ट पर वापसी की थी। एक और दिग्गज खिलाड़ी एंडी मरे भी इन दिनों अनफिट होने से कोर्ट पर नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement