Australian batsman Chris Lynn is ready for champions trophy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘ईमानदारी से कहूं तो तब मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था’

khaskhabar.com: बुधवार, 31 मई 2017 6:06 PM (IST)
‘ईमानदारी से कहूं तो तब मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था’
लंदन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शुरुआती दौर में कंधे में चोट लगा बैठे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन उस चोट को पूरी तरह से पीछे छोडक़र चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। लिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले थे। वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में फील्डिंग के दौरान अपने कंधे में चोट लगा बैठे थे। हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट के अंत में वापसी की थी और कोलकाता के लिए आतिशी पारियां खेली थीं। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना पहला मैच शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। लिन का कहना है कि जब उन्हें चोट लगी थी, तब उन्हें डर था कि वे बाकी के मैच खेल पाएंगे या नहीं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने लिन के हवाले से लिखा है, ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था। मैं उस समय अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। चोट के बाद जो पहली चीज मेरे दिमाग में आई वह यह थी कि मैं यहां दोबारा खेल पाऊंगा या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement