Australia won 20 Super League points after winning the series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरीज जीतने पर आस्ट्रेलिया को मिले 20 सुपर लीग प्वाइंटस

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 3:12 PM (IST)
सीरीज जीतने पर आस्ट्रेलिया को मिले 20 सुपर लीग प्वाइंटस
मैनचेस्टर| आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद आईसीसी विश्व कप सुपर लीग में 20 प्वाइंटस हासिल कर लिए हैं। आस्ट्रेलिया ने मैन आफ द मैच ग्लैन मैक्सवेल (108) और एलेक्स कैरी (106) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 212 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने बुधवार को तीसरे वनडे में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। पांच बार की विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया ने मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच को जीतकर विश्व कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत की थी। सुपर लीग की टॉप सात टीमों को 2023 में भारत में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। इंग्लैंड की टीम अब भी आईसीसी विश्व कप सुपर लीग में 30 प्वाइंटस के साथ टॉप पर है। टीम ने अब तक केवल दो ही वनडे सीरीज खेली है। उसने आयरलैंड को घर में 2-1 से हराया था।
- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement