ATP Ranking : Rafael Nadal becomes no.1 player to outclass Roger Federer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ATP रैंकिंग : फेडरर को पछाड़ यह खिलाड़ी आया पहले स्थान पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अप्रैल 2018 11:59 AM (IST)
ATP रैंकिंग : फेडरर को पछाड़ यह खिलाड़ी आया पहले स्थान पर
मेड्रिड। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को धकेलते हुए सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फेडरर को पिछले महीने मियामी ओपन के राउंड ऑफ-64 में ऑस्ट्रेलिया के थांसी कोककिनकिस के हाथों मिली 6-3, 3-6, 6-7 से हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। मियामी ओपन का खिताब जीतने वाले अमेरिका के जॉन इश्नेर ने आठ स्थान की छलांग लगाई है और अब वे नौवें स्थान पर आ गए हैं। मियामी ओपन के फाइनल में मात खाने वाले जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव एक स्थान चढक़र चौथे स्थान पर आ गए हैं। अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने क्रमश: अपना छठा, सातवां और आठवां स्थान कायम रखा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement