ATP Finals : Novak Djokovic beat John Isner in first group match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ATP Finals : जोकोविक ने जीता पहला ग्रुप मैच, इन्हें दी मात

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 नवम्बर 2018 5:30 PM (IST)
ATP Finals : जोकोविक ने जीता पहला ग्रुप मैच, इन्हें दी मात
लंदन। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने साल के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ग्रुप मैच में अमेरिका के खिलाड़ी जॉन इश्नर को मात दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्बिया के खिलाड़ी जोकोविक ने इश्नर को सीधे गेमों में 6-4, 6-3 से मात दी। वल्र्ड नम्बर-10 इश्नर इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, उनके पास अब भी ग्रुप स्तर पर खेलने के लिए मैच बाकी हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट में उनके आगे बढऩे की उम्मीद अब भी बरकरार है। इश्नर वर्तमान में 33 साल के हैं और ऐसे में वे इस टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं। स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल और अर्जेंटीना के डेल पोट्रो द्वारा इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के कारण इश्नर को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला है। एलेक्जेंडर ज्वेरेव की विजयी शुरुआत

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement