Atletico Madrid striker costa corona positive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटलेटिको मेड्रिड के स्ट्राइकर कोस्टा कोरोना पॉजिटिव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 सितम्बर 2020 5:35 PM (IST)
एटलेटिको मेड्रिड के स्ट्राइकर कोस्टा कोरोना पॉजिटिव
मेड्रिड| स्पेनिश फुटबाल लीग एटलेटिको मेड्रिड के स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और फिलहाल वह खुद को आइसोलेट किए हुए हैं। क्लब ने इसकी जानकारी दी। एटलेटिको मेड्रिड की टीम ने गुरुवार को प्री सीजन टेस्ट का आयोजन किया था, जिससे कोस्टा और उनके टीम साथी सेंटियागो एरियस को बाहर रखा गया था क्योंकि छुटटियों के दौरान वे पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एटलेटिको क्लब ने एक बयान में कहा, " 2020-21 सीजन को फिर से शुरू करने से पहले आज वांडा एटलेटिको डी मैड्रिड ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स में टेस्ट किए गए थे। टीम ने उन खिलाड़ियों का टेस्ट नहीं किया, जिन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना है।" क्लब ने आगे कहा, "डिएगो कोस्टा और सेंटियागो एरियस, जो अपनी छुट्टियों के दौरान पॉजिटिव पाए गए थे, वर्तमान में अलग-थलग हैं और उनके अंदर कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।"
स्पेनिश लीग ला लीगा का नया सीजन 11 सितंबर से शुरू होना है। एटलेटिको को अपना पहला मुकाबला 27 सितंबर को ग्रांडा से खेलना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement