Asian Games 2018 : Sanjeev Rajput won silver medal in 50 meter rifle 3 position-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एशियाई खेल : संजीव ने जीता 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन का रजत

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 1:16 PM (IST)
एशियाई खेल : संजीव ने जीता 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन का रजत
जकार्ता। भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने मंगलवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। संजीव ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया। भारतीय निशानेबाज संजीव का यह एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है। इस बीच श्रेयसी सिंह और लक्ष्य की भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी की ट्रैप मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रेयसी और लक्ष्य की टीम ने क्वालिफिकेशन में 142 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल के लिए अंतिम सूची में ताइवान की टीम 146 अंकों के साथ पहले, चीन दूसरे और लेबनान की टीम तीसरे स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement