Ashmita Chahila won dubai international challenge tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैडमिंटन : अश्मिता ने जीता दुबई इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब

khaskhabar.com: सोमवार, 19 नवम्बर 2018 6:18 PM (IST)
बैडमिंटन : अश्मिता ने जीता दुबई इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब
दुबई। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चाहिला ने शानदार प्रदर्शन के साथ दुबई इंटरनेशनल चैलेंज के खिताब को अपने नाम किया। भारत की 19 वर्षीया खिलाड़ी ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया की जेओन जुई को मात दी। अश्मिता ने केवल 33 मिनटों के भीतर वल्र्ड नम्बर-77 को सीधे गेमों में 21-19, 21-15 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि इस साल अश्मिता को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में हिस्सा लिया था। दुबई इंटरनेशनल चैलेंज में अश्मिता ने क्वालीफायर चरण का सामना कर मुख्य दौर में कदम रखा और अंत में खिताबी जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में हालांकि, भारतीय पुरुष खिलाड़ी शुभांकर दे को फाइनल में हार मिली। वल्र्ड नम्बर-54 शुभांकर को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में रूस के वल्र्ड नम्बर-63 खिलाड़ी व्लादिमीर मालकोव ने सीधे गेमों में 10-21, 15-21 से मात दी।
इंडोनेशिया ने हांगकांग ओपन में जीता पुरुष युगल खिताब

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement