Advertisement
एशले गार्डनर पर अलग हो चुकीं पार्टनर ने लगाया धोखा देने का आरोप

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अलग होने से पहले दोनों ने परिवार शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन गार्डनर सिडनी स्थित अपना घर छोड़कर चली गईं और अपनी शादी की अंगूठियां वहीं छोड़ गईं। दोनों के अलग होने की बात ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में चर्चा का विषय बन गई थी और टीम के कुछ सदस्य राइट के संपर्क में थे।
इस खबर को लिखे जाने तक गार्डनर या वोल में से किसी ने भी राइट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
गार्डनर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें हाल ही ताहलिया मैकग्राथ के साथ टीम का सह-उपकप्तान नियुक्त किया गया था। इस ऑलराउंडर का मैदान पर भी एक और सफल सीजन रहा। सीजन की शुरुआत में 'आईसीसी महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर' चुने जाने के बाद, गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया की हालिया 'आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप' जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


