हमारी टीम में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की कोई कमी नहीं है लेकिन हमने पिछले
मैच में कुछ गलतियां कर दीं जिससे मैच गंवा दिया। लेकिन हम तीसरे मैच में
उस दिशा में सुधार करेंगे और मैच जीतने की हर संभव कोशिश करेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दोनों वनडे मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करने और
छह विकेट लेकर सबसे सफल रहे मिश्रा ने कोच अनिल कुंबले से मिल रही अहम सलाह
का जिक्र करते हुए कहा कि कुंबले की मौजूदगी से हमें बहुत फायदा हुआ है।
वह हमेशा ही मुझसे बात करते हैं और मानसिक रूप से भी मुझे मजबूती देने में
उन्होंने मदद की है। वे मुझे हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टिप्स देते
हैं।
यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10यह भी पढ़े :वनडे में इन 10 के नाम सर्वाधिक फिफ्टी, धोनी...