Ajinkya Rahane reaction about Virat Kohli captaincy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की कप्तानी शैली को बताया...

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 5:40 PM (IST)
अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की कप्तानी शैली को बताया...
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को कहा कि विराट आक्रामक शैली के कप्तान हैं जबकि वे शांत रहना पसंद करते हैं। रहाणे का यह बतौर कप्तान पहला मैच था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इस टेस्ट मैच के बाद रहाणे की कप्तानी शैली की क्रिकेट पंडितों ने जमकर तारीफ की थी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण से पहले अपनी टीम के राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रहाणे ने कहा, मेरे लिए वह गर्व का क्षण था। विराट शानदार कप्तान हैं। उन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है। बल्ले से भी और एक कप्तान के तौर पर भी। मैं बेहद खुश हूं कि वह टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी कप्तानी शैली अलग है और मेरी अलग है। वह आक्रामक हैं जबकि मैं थोड़ा शांत रहना पसंद करता हूं। रहाणे ने विराट को खेल का सच्चा दूत भी बताया है। इसी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद ऑस्ट्रेलिया और पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ से जब विराट और रहाणे की कप्तानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ही रहाणे के सुर में सुर मिलाते हुए कहा, रहाणे ने अच्छा काम किया है। वे विराट की अपेक्षा काफी शांत हैं जबकि विराट आक्रामक रूख वाले खिलाड़ी हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement