After 7 years, Virat was bowled out 2 times in the same series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

7 साल बाद एक ही सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट हुए विराट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मार्च 2021 5:57 PM (IST)
7 साल बाद एक ही सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट हुए विराट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 7 साल बाद एक ही सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को आलराउंडर बेन स्टोक्स ने विराट को खाता नहीं खोलने दिया। विराट इस पारी में सिर्फ आठ गेंदों का सामना कर सके और स्टोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे बेन फोक्स के हाथों लपके गए। इससे पहले इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोईन अली ने चेन्नई में विराट को शून्य पर बोल्ड कर दिया था। भारत ने हालांकि यह मैच 317 रनों से जीतते हुए सीरीज में बराबरी की थी।
अब अगर सिर्फ बेन स्टोक्स की बात करें तो उन्होंने पांचवीं बार विराट को आउट किया है। विराट सबसे अधिक बार स्टोक्स के शिकार बने हैं।
स्टोक्स ने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ दू प्लेसिस, डीन एल्गर और भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को चार-चार मर्तबा आउट किया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement