Adil Rashid reaction about england captain Eoin Morgan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आदिल राशिद ने इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के लिए कही यह बात

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 12:53 PM (IST)
आदिल राशिद ने इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के लिए कही यह बात
कोलंबो। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा है कि टीम को वनडे में नंबर-1 रैकिंग पर पहुंचाने में कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा हाथ रहा है। आदिल ने मोर्गन को महान कप्तान बताया है। अपने खेल में सुधार के लिए भी उन्होंने मोर्गन को श्रेय दिया है। आदिल ने कहा है कि वे अभी तक जितने भी कप्तानों के अंडर में खेले हैं उनमें से मोर्गन सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आदिल के हवाले से लिखा है कि न्यूजीलैंड 2015 में खेले गए विश्व कप में हम जहां थे वहां से अब जहां तक पहुंचे हैं उसमें मोर्गन का बड़ा हाथ रहा है। एक कप्तान, एक नेता और एक इंसान के तौर पर वे अपने खिलाडिय़ों को आत्मविश्वास देते हैं। उन्होंने कहा, वे इस टीम के महान कप्तान हैं। उन्होंने ऐसा माहौल बनाया है जिसमें आप खेल सकते हो और मैदान के अंदर और बाहर खेल का लुत्फ उठा सकते हो। राशिद ने कहा, वे जानते हैं कि आप अच्छे दौर से भी गुजरोगे और बुरे से भी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement