Abdul Razzaq appreciates Virat Kohli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने विराट कोहली के लिए कही यह बात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 1:15 PM (IST)
पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने विराट कोहली के लिए कही यह बात
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उनका साथ ही मानना है कि भारतीय कप्तान भाग्यशाली भी हूं क्योंकि उन्हें बीसीसीआई से पूरा समर्थन मिला रहा है। पाकिस्तानपेशन डॉट नेट ने रज्जाक के हवाले से लिखा कि वे (विराट कोहली) शानदार खिलाड़ी हैं और इसमें कोई शक नहीं है। हां, वे भाग्यशाली हैं कि बीसीसीआई उनका समर्थन कर रहा है और उनमें भरोसा जता रहा है और किसी खिलाड़ी को सफल होने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड से जो उन्हें सम्मान मिलता है शायद उसने उन्हें अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है और इसके परिणाम आपके सामने हैं। रज्जाक ने साथ ही कहा कि अगर पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को भी बोर्ड से ऐसा ही समर्थन मिले जैसा कोहली को उनके बोर्ड से मिल रहा तो वे भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में भी हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो विराट कोहली से अच्छा कर सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि उन्हें हमारे सिस्टम ने नदरअंदाज कर रखा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement