Advertisement
तीरंदाजी विश्व कप के लिए 6 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन

पुरुषों के ट्रायल में अतानु दास ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए अपना फॉर्म बरकरार रखा जबकि आर्मी के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप राय तीसरे स्थान पर रहे। जाधव, दास और राय ने नीदरलैंड्स में आयोजित 2019 विश्व चैंपियनशिप में टोक्यो ओलंपिक के लिए पुरुषों की टीम का कोटा स्थान हासिल किया था। रियो ओलंपिक में भारत ने पुरुष वर्ग में व्यक्तिगत कोटा जीता था।
24 साल के जाधव अपना पहला ओलंपिक खेलेंगे। राय दो बार के ओलंपियन हैं, जिन्होंने 2004 और 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अब वह टोक्यो में अपना तीसरा ओलंपिक खेलेंगे।
दीपिका ने बैंकॉक में नवंबर 2019 में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत कोटा हासिल किया था। 2012 और 2016 ओलंपिक के बाद दीपिका का यह तीसरा ओलंपिक होगा।
महिलाओं में अंकिता भकत और कोमलिका बारी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कोविड महामारी के कारण पिछले साल तीरंदाजी प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया था।
भारतीय टीम :
पुरुष रिकर्व : प्रवीण जाधव, अतानु दास और तरुणदीप राय।
महिला रिकर्व : दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमोलिका बारी।
- -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


