3rd Test: Crowd targets Siraj with a ball, Kohli upset-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दर्शकों ने तीसरे टेस्ट के दौरान सिराज को गेंद से निशाना बनाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 1:46 PM (IST)
दर्शकों ने तीसरे टेस्ट के दौरान सिराज को गेंद से निशाना बनाया
लीड्स। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को यहां हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान बुधवार को दर्शकों ने गेंद से निशाना बनाया जिसपर भारतीय कप्तान विराट कोहली स्क्रीन पर गुस्सा व्यक्त करते हुए देखे गए। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "मेरे ख्याल से किसी ने सिराज पर गेंद फेंकी, जिससे वह निराश हैं। आप चाहे जो कह सकते हैं लेकिन फील्डरों पर कुछ फेंकना क्रिकेट के लिए सही नहीं है।" यह पहली बार नहीं है जब इंग्लिश दर्शकों ने भारतीय क्रिकेटरों के साथ दुर्व्यवहार किया है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के पहले सत्र के दौरान लोकेश राहुल पर दर्शक ने बोतल कॉर्क फेंकी थी। वीडियो में कोहली को राहुल को कॉर्क वापस दर्शकों के बीच फेंकने के लिए कहते हुए देखा गया था। यह देखना होगा कि क्या भारतीय टीम आधिकारिक रूप से इसकी शिकायत दर्ज कराएगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement