37 Teams will participate in Ranji Trophy 2018-19, 9 new teams-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणजी ट्रॉफी : 37 टीमों के बीच खिताबी जंग, इस बार 9 नई टीमें

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 नवम्बर 2018 11:42 AM (IST)
रणजी ट्रॉफी : 37 टीमों के बीच खिताबी जंग, इस बार 9 नई टीमें
नई दिल्ली। भारत के घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के 2018-19 सत्र का आगाज गुरुवार से हो गया है। इस सत्र से नौ नई टीमें रणजी ट्रॉफी में पदार्पण कर रही हैं। नौ नई टीमों की वजह से इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में कुल 37 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू होगी जिसका फाइनल छह फरवरी से खेला जाएगा। इस सत्र से मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मिजोरम, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहे हैं। इन सभी नई टीमों को एक ही ग्रुप में-प्लेट ग्रुप में रखा गया है। इसके अलावा एलीट ग्रुप में ए और बी ग्रुप में भी नौ-नौ टीमें है जबकि सी ग्रुप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। पहले राउंड में हर ग्रुप में चार मैच खेले जाएंगे सिर्फ ग्रुप सी के पांच मैच होंगे। मौजूदा विजेता विदर्भ पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी। प्लेट ग्रुप में मणिपुर का सामना सिक्किम से कोलकाता में होगा। इसी ग्रुप में मेघालय-अरुणाचल प्रदेश शिलांग में, नागालैंड और मिजोरम दीमापुर में, उत्तराखंड और बिहार देहरादून में आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन खिताब न जीतने वाली मुंबई एक बार फिर इस खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही। मुंबई ने हाल ही में विजय हजार ट्रॉफी में भी एकतरफा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया था। टीम में कई शानदार बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement