Advertisement
केकेआर-एमआई के बीच खेले गए 35 आईपीएल मैच, जानिए भारी रहा है किस टीम का पलड़ा?

साल 2016 से 2018 के बीच मुंबई इंडियंस ने सभी 7 मैच जीते। साल 2019 उसे 2 में से एक मुकाबला गंवाना पड़ा। साल 2020 में इस टीम ने दोनों मैच अपने नाम किए। साल 2021 में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी रहीं। पिछले 4 सीजन को देखें, तो दोनों टीमों ने कुल 6 मैच खेले, जिसमें 4 मुकाबले केकेआर के नाम रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का सीजन जीता था। वहीं, केकेआर 3 बार (2012, 2014 और 2024) इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है।
मुंबई इंडियंस: रॉबिन मिंज, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेलटन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रित बुमरा, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


