12 Members team india announced for first t20 match against australia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहले T20 के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, ये बैठ सकते हैं बाहर

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 नवम्बर 2018 2:30 PM (IST)
पहले T20 के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, ये बैठ सकते हैं बाहर
ब्रिस्बेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार (21 नवंबर) को यहां के गाबा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए भारत ने मंगलवार को ही 12 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक ट्वीटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी। इन खिलाडिय़ों में विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह व खलील अहमद के नाम शामिल हैं। हाल ही हुए टी20 मुकाबलों में उतारी गई अंतिम एकादश और फॉर्म के आधार पर इनमें से आक्रामक बल्लेबाज लोकेश राहुल को बाहर बैठाया जा सकता है। साथ ही तीन खिलाडिय़ों श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे व वॉशिंगटन सुंदर का बाहर बैठना तय हो गया है। उल्लेखनीय है कि भारत को इस दौरे पर टी20 के बाद चार टेस्ट और फिर तीन वनडे की सीरीज खेलनी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement