जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ए ने बिना किसी
नुकसान के 24 रन बना लिए थे। कैमरून बोनक्रोफ्ट 10 और जो बर्न्स 12 रन
बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले कप्तान नमन ओझा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का
फैसला किया। सलामी बल्लेबाज अखिल हर्वाडकर ने 34 और फैज फजल ने 48 रन बनाए।
दोनों ने 32.1 ओवर में 74 रन जोड़े। अखिल को डेनियल वोराल की गेंद पर पीटर
हैंडस्कांब ने कैच आउट किया।