वेलिंगटन। ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम को आगामी भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में फिर से बुलाया गया है। नीशाम ने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले नवंबर में ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए तेज गेंदबाज मैट हेनरी और बल्लेबाज जीत रावल की छुट्टी कर दी गई है।